2019-09-05

अध्याय 114


मैंने ब्रह्मांड की दुनिया बनाई; मैंने पर्वतों, नदियों और सभी चीज़ों को बनाया; मैंने ब्रह्मांड के बिल्कुल अंतिम सिरों को आकार दिया; मैंने अपने पुत्रों और अपने लोगों की अगुआई की; मैंने सभी चीजों और पदार्थों पर शासन किया। अब, मैं अपने ज्येष्ठ पुत्रों को वापस सिय्योन पर्वत पर ले जाऊँगा, जहाँ मैं रहता हूँ वहाँ लौटने के लिए, जो मेरे कार्य का अंतिम कदम होगा। मैंने जो कुछ भी किया है (सृजन से अब तक किया गया सब कुछ) मेरे कार्य के आज के चरण के लिए था, और इसके अलावा यह कल के शासन, कल के राज्य के लिए, और मेरे और मेरे ज्येष्ठ पुत्रों के अनन्त आनंद लेने के लिए है। सभी चीज़ों का सृजन करने में यही मेरा लक्ष्य रहा है और यह सृजन की मेरी अंतिम उपलब्धि होगी। मैं जो कहता हूँ और करता हूँ उसके पीछे उद्देश्य होता है; हर चीज़ की एक योजना होती है और यह बेतरतीबी से नहीं किया जाता है।

2019-08-31

अध्याय 113

मेरे द्वारा किए गए हर कार्य के भीतर मेरी बुद्धि समाविष्ट होती है, किन्तु मनुष्य इसकी बिल्कुल भी थाह नहीं पा सकता है; मनुष्य केवल मेरे कार्यकलापों और मेरे वचनों को देख सकता है, किन्तु मेरी महिमा, या मेरे व्यक्तित्व के प्रकटन को नहीं देख सकता है, क्योंकि मनुष्य में ये क्षमता है ही नहीं। इसलिए, मनुष्य के नहीं बदलने की परिस्थितियों में, मेरे ज्येष्ठ पुत्र और मैं सिय्योन लौट जायेंगे और रूप बदल लेंगे, ताकि मनुष्य मेरी बुद्धि और मेरी सर्वशक्तिमत्ता को देख सके। मेरी बुद्धि और मेरी सर्वशक्तिमत्ता जो मनुष्य अब देखता है वे मेरी महिमा का केवल एक छोटा सा अंश हैं, और उल्लेख करने योग्य बिल्कुल भी नहीं हैं। वहाँ से दिखायी गई, मेरी बुद्धि और मेरी महिमा अनंत और असीमित रूप से गहन हैं, और मनुष्य के मन के पास इसे विचारने या समझने काबस कोई तरीका नहीं है। राज्य का निर्माण करना मेरे ज्येष्ठ पुत्रों का कर्तव्य है, और यह मेरा भी कार्य है, अर्थात् यह मेरी प्रबंधन योजना की एक मद है। राज्य का निर्माण कलीसिया के निर्माण के समान नहीं है; क्योंकि मेरे ज्येष्ठ पुत्र और मैं मेरे व्यक्तित्व और राज्य हैं, तो जब मैं और मेरे ज्येष्ठ पुत्र सिय्योन पर्वत में प्रवेश करेंगे, तो राज्य का निर्माण प्राप्त किया जाएगा। दूसरे तरीके से कहें तो, राज्य का निर्माण कार्य का एक कदम है: आध्यात्मिक दुनिया में प्रवेश करने का कदम।

2019-08-28

Hindi Christian Song 2019 | "अंतिम दिनों का मसीह लाता है राज्य का युग"


Hindi Christian Song 2019 | "अंतिम दिनों का मसीह लाता है राज्य का युग"


जब मानव जगत में यीशु आया, व्यवस्था के युग को समाप्त कर, अनुग्रह का युग लाया। बना फिर देहधारी अंतिम दिनों में परमेश्वर। अनुग्रह के युग को समाप्त कर, राज्य का युग लाया।

2019-08-20

अध्याय 112


परमेश्वर का वचन-अध्याय 112

"वचन और वास्तविकता साथ-साथ आगे बढ़ते हैं" यह मेरे धार्मिक स्वभाव का हिस्सा है और, इन वचनों से, मैं निश्चित रूप से हर एक को मेरे समस्त स्वभाव को देखने दूँगा। लोगों को लगता है कि इसे प्राप्त नहीं किया जा सकता है, किन्तु मेरे लिए यह आसान और सुखद है, और इसमें कोई प्रयास नहीं लगता है। जब मेरे वचन बाहर निकलते हैं तो वहाँ तुरंत एक वास्तविकता हो जाती है जिसे हर कोई देख सकता है। यह मेरा स्वभाव है। चूँकि मैं कुछ कहता हूँ, तो यह आवश्यक रूप से पूर्ण होता है, अन्यथा मैं नहीं बोलता। मानवीय धारणा में "उद्धार" शब्द सभी लोगों के लिए बोला जाता है, किन्तु यह मेरे इरादे से मेल नहीं खाता है। अतीत में मैंने कहा था, "मैं सदैव उन लोगों को बचाता हूँ जो अज्ञानी हैं और जो उत्साही जिज्ञासु हैं," जिसमें "बचाना" शब्द उन लोगों के बारे में बोला गया था जो मेरे लिए सेवा प्रदान करते हैं, और इसका मतलब था कि मैं इस तरह के सेवा करने वालों के साथ विशेष व्यवहार करूँगा

2019-08-12

Hindi Christian Song | राज्य गान (III) लोगों आनंद मनाओ! | Life in the Kingdom Is an Incomparable Joy

Hindi prayer song | राज्य गान (III) लोगों आनंद मनाओ! | Life in the Kingdom Is an Incomparable 

Joy

इस खूबसूरत पल में, इस रोमांचक समय में, ऊपर आकाश में और आकाश के नीचे सब स्तुति करते हैं। इसके लिए कौन उल्लसित न होगा? इसके लिए कौन उल्लसित न होगा? इसके लिए कौन आनंदित न होगा? इस अवसर पर कौन खुशी के आँसू न बहाएगा?

2019-08-10

अध्याय 112




परमेश्वर का वचन-अध्याय 112

"वचन और वास्तविकता साथ-साथ आगे बढ़ते हैं" यह मेरे धार्मिक स्वभाव का हिस्सा है और, इन वचनों से, मैं निश्चित रूप से हर एक को मेरे समस्त स्वभाव को देखने दूँगा। लोगों को लगता है कि इसे प्राप्त नहीं किया जा सकता है, किन्तु मेरे लिए यह आसान और सुखद है, और इसमें कोई प्रयास नहीं लगता है। जब मेरे वचन बाहर निकलते हैं तो वहाँ तुरंत एक वास्तविकता हो जाती है जिसे हर कोई देख सकता है। यह मेरा स्वभाव है। चूँकि मैं कुछ कहता हूँ, तो यह आवश्यक रूप से पूर्ण होता है, अन्यथा मैं नहीं बोलता। मानवीय धारणा में "उद्धार" शब्द सभी लोगों के लिए बोला जाता है, किन्तु यह मेरे इरादे से मेल नहीं खाता है। अतीत में मैंने कहा था, "मैं सदैव उन लोगों को बचाता हूँ जो अज्ञानी हैं और जो उत्साही जिज्ञासु हैं," जिसमें "बचाना" शब्द उन लोगों के बारे में बोला गया था जो मेरे लिए सेवा प्रदान करते हैं, और इसका मतलब था कि मैं इस तरह के सेवा करने वालों के साथ विशेष व्यवहार करूँगा।

2019-08-05

Hindi Christian Dance Video | परमेश्वर को धन्यवाद, उसकी अनंत स्तुति


Hindi Christian Worship Song | परमेश्वर को धन्यवाद, उसकी अनंत स्तुति


मानवजाति को शुद्ध करने के लिए, अंत के दिनों का मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर सत्य व्यक्त करता है। हम परमेश्वर के सामने उठाये जाते हैं। उसके वचनों का आनंद लेना है कितना सुखकारी। हम एकजुट होके प्रार्थना करते, दिल से परमेश्वर की स्तुति करते हैं। सत्य समझकर, हम मुक्त होते हैं।

2019-07-30

Hindi Christian Song "मधुर प्रेम का गीत" | Praise and Thank God for His Love


Hindi prayer song "मधुर प्रेम का गीत" | Praise and Thank God for His Love


तेरा प्रेम छुपा है मेरे दिल में। ये ले जाता है मुझे तेरे करीब मधुरता से। तेरे दिल की सेवा करने से, मेरा दिल बेहतर बना है। मैं करती हूँ सेवा तेरी तन-मन से, मुझे न और कुछ चाहिए। तेरे वचन राह दिखाते मेरे दिल को, और मैं चलती तेरे कदमों के पीछे। तेरी इच्छानुसार काम करुँगी मैं, तुझे संतुष्ट करना लगता है सर्वोत्तम मुझे। तू लाया है मुझे एक बेहतर जगह, ऐसी दशा में, जहाँ हैं बस तू और मैं।

2019-07-27

अध्याय 111

परमेश्वर का वचन-अध्याय 111

तेरी वजह से सभी राष्ट्र धन्य हो जाएँगे; तेरी वजह से सभी लोग मेरी जयजयकार और स्तुति करेंगे। मेरा राज्य संपन्न और विकसित होगा, और सदैव के लिए रहेगा। किसी को भी इसे कुचलने नहीं दिया जाएगा और किसी भी ऐसी चीज़ को अस्तित्व में नहीं रहने दिया जाएगा जो मेरे अनुरूप नहीं है, क्योंकि मैं स्वयं प्रतापी परमेश्वर हूँ जिसका अपमान नहीं किया जा सकता। मैं किसी को भी अपनी आलोचना नहीं करने देता हूँ और मैं किसी को भी अपने साथ असंगत नहीं होने देता हूँ। मेरा स्वभाव और मेरा प्रताप दिखाने के लिए यह पर्याप्त है। जब कोई मेरा विरोध करता है, तो मैं उसे अपने स्वयं के समय में दंड दूँगा। किसी ने मुझे किसी को दंडित करते हुए क्यों नहीं देखा है? ऐसा केवल इसलिए है क्योंकि मेरा समय अभी तक नहीं आया है और मेरे हाथ ने अभी तक वास्तव में कार्य नहीं किया है। यद्यपि बड़ी आपदाएँ उँड़ेली गई हैं, लेकिन यह सिर्फ बड़ी आपदाओं के बारे में बताता है, जबकि बड़ी आपदाओं की वास्तविकता किसी भी व्यक्ति पर नहीं पड़ी है। क्या तुम लोगों को मेरे वचनों से कुछ भी समझ में आया है? मैं आज बड़ी आपदाओं की वास्तविकता को जारी करना शुरू कर दूँगा।

2019-07-23

अध्याय 110


परमेश्वर का वचन-अध्याय 110

जब सब कुछ प्रकट हो जाएगा तभी वह समय होगा कि मैं आराम करूँगा, और इससे भी अधिक, यह वह समय होगा जब सब कुछ व्यवस्थित हो जाएगा। मैं व्यक्तिगत रूप से अपना कार्य करता हूँ; मैं हर चीज़ को आयोजित करता हूँ और सब कुछ स्वयं व्यवस्थित करता हूँ। जब मैं सिय्योन से बाहर निकलता हूँ और जब मैं लौटता हूँ, जब मेरे ज्येष्ठ पुत्र मेरे द्वारा पूर्ण बना दिए जाएँगे, तो मैंने अपना महान कार्य पूरा कर लिया होगा। लोगों की अवधारणाओं में कोई चीज़ जो की जाती है वहदेखे और स्पर्श किए जाने योग्य अवश्य होनी चाहिए, किन्तु जिस तरह से मैं इसे देखता हूँ, जिस समय मैं अपनी योजना बनाता हूँ, तभी सब कुछ पूरा हो जाता है। सिय्योन वह जगह है जहाँ मैं रहता हूँ और यह मेरा गंतव्य है; यहीं पर मैं अपनी सर्वशक्तिमत्ता को प्रकट करता हूँ, और यहीं पर मेरे ज्येष्ठ पुत्र और मैं अपनी पारिवारिक खुशी को साझा करेंगे।

2019-07-20

अध्याय 109

परमेश्वर का वचन-अध्याय 109

मैं हर दिन कथनों को कह रहा हूँ, हर दिन बोल रहा हूँ, और हर दिन अपने महान संकेतों और चमत्कारों को प्रकट कर रहा हूँ। ये सभी मेरे आत्मा के कार्य हैं। लोगों की नज़रों में मैं मात्र एक मनुष्य हूँ, लेकिन वास्तव में इसी मनुष्य में मैं अपना सर्वस्व और अपनी महान सामर्थ्य को प्रकट करता हूँ।
क्योंकि लोग मैं जो मनुष्य हूँ उसे अनदेखा करते हैं और मेरे कार्यों को अनदेखा करते हैं, और वे सोचते हैं कि ये चीज़ें मनुष्यों के द्वारा की गई हैं। लेकिन तू ऐसा क्यों नहीं सोचता है कि: क्या लोग वह सम्पन्न कर सकते हैं जो मैं करता हूँ? लोग मुझे इस हद तक नहीं जानते हैं, उन्हें मेरे वचन समझ में नहीं आते हैं, और मेरे कर्म समझ में नहीं आते हैं। दुष्ट, भ्रष्ट मनुष्य!

2019-07-17

Hindi Christian Skit | क्या हम उद्धार पाकर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं?



Hindi Christian Skit | क्या हम उद्धार पाकर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं?


झांग मुदे एक गृह कलीसिया में प्रचारक है, उसका मानना है कि "क्योंकि धार्मिकता के लिये मन से विश्‍वास किया जाता है, और उद्धार के लिये मुँह से अंगीकार किया जाता है" (रोमियों 10:10)।(© BSI) उसे लगता है कि चूँकि वह प्रभु यीशु में विश्वास रखता है, इसलिये वह पहले से ही धार्मिक है, उसे पहले ही उद्धार प्राप्त हो चुका है। जब प्रभु यीशु लौटकर आयेंगे, तो उसे सीधे स्वर्ग के राज्य में आरोहित कर दिया जायेगा। एक दिन, उसकी बेटी किसी दूसरी जगह पर मिशनरी कार्य से लौटकर घर आती है। वह झांग मुदे के इस बरसों पुराने दृष्टिकोण पर सवाल उठाती है।

2019-07-15

अध्याय 108

परमेश्वर का वचन-अध्याय 108

मेरे भीतर, सभी विश्राम पा सकते हैं और सभी मुक्त हो सकते हैं। जो मुझसे बाहर हैं वे स्वतंत्रता और खुशी नहीं प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि मेरा आत्मा इन लोगों के साथ नहीं है। इन लोगों को आत्माहीन मृत कहा जाता है। और मैं उन लोगों को जो मेरे भीतर हैं, उन्हें आत्माओं वाले जीवित लोग बुलाता हूँ। वे मुझसे संबंधित हैं, और वे मेरे सिंहासन की ओर लौट जाएँगे। जो सेवा प्रदान करते हैं और जो शैतान से संबंधित हैं वे आत्माहीन मृत हैं, और उन्हें अवश्य नष्ट करके मिटा दिया जाना चाहिए। यह मेरी प्रबंधन योजना का एक रहस्य है, और कुछ ऐसा है जो मानवजाति मेरी प्रबंधन योजना में समझ नहीं पाती है, लेकिन मैंने इसे हर एक के लिए सार्वजनिक भी कर दिया है। जो मुझसे संबंधित नहीं हैं वे मेरे विरूद्ध हैं; जो मुझसे संबंधित हैं ये वे लोग हैं जो मेरे साथ संगत हैं। यह पूरी तरह से संदेह रहित है, और यह शैतान के मेरे न्याय का सिद्धांत है।

2019-07-12

Hindi Christian Song 2019 | तुलना से परे है राज्य के राजा की महिमामय मुखाकृति


Hindi Prayer Song | तुलना से परे है राज्य के राजा की महिमामय मुखाकृति


नई शुरूआत की है परमेश्वर ने धरती पर, गौरवान्वित हुआ है वो धरती पर। आख़िरी ख़ूबसूरत नज़ारे की वजह से, व्यक्त करता है परमेश्वर अपने दिल का जुनून। उसके दिल की लय का अनुसरण करके, नाचते हैं जल-स्रोत, कूदते हैं पर्वत, चट्टानों से टकराती हैं लहरें।

2019-07-09

अध्याय 107

परमेश्वर का वचन-अध्याय 107

जब मेरे वचन एक निश्चित अंश तक गंभीर होते हैं, तो अधिकांश लोग मेरे वचनों की वजह से पीछे हट जाते हैं। ठीक इसी समय मेरे ज्येष्ठ पुत्रों को प्रकट किया जाता है। मैंने कहा है कि मैं एक भी अँगुली नहीं उठाऊँगा, बल्कि सभी चीज़ों को प्राप्त करने के लिए केवल अपने वचनों का उपयोग करूँगा। मैं उन सभी को नष्ट करने के लिए अपने वचनों का उपयोग करता हूँ जिनसे मैं नफ़रत करता हूँ, और मैं अपने ज्येष्ठ पुत्रों को सिद्ध बनाने के लिए भी अपने वचनों का उपयोग करता हूँ। (जब मेरे वचन बोले जाएँगे, तो सात गरजनें सुनाई देंगी, और उस पल में मेरे ज्येष्ठ पुत्र और मैं रूप बदलेंगे और आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रवेश करेंगे)। जब मैंने कहा कि मेरा आत्मा व्यक्तिगत रूप से कार्य करता है, तो मेरा मतलब था कि मेरे वचन सब प्राप्त कर लेते हैं, और इस के माध्यम से कोई देख सकता है कि मैं सर्वशक्तिमान हूँ।

2019-07-06

अध्याय 106



परमेश्वर का वचन-अध्याय 106

जो मेरे वचनों को नहीं जानते हैं, जो मेरी सामान्य मानवता को नहीं जानते हैं, और जो मेरे दिव्यता का अनादर करते हैं, उन्हें ध्वस्त करके उनका अस्तित्व मिटा दिया जाएगा। इससे किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी, और सभी को अवश्य इससे गुजरना होगा क्योंकि यह मेरा प्रशासनिक आदेश है, और यह मेरे आदेश का सबसे गंभीर अनुच्छेद है। जो लोग मेरे वचनों को नहीं जानते हैं ये वे लोग हैं जिन्होंने उन बातों को सुना तो है जो मैंने स्पष्ट रूप से बतायी हैं, फिर भी उन्हें जाना नहीं है, दूसरे शब्दों में जो आध्यात्मिक मामलों को नहीं समझते हैं (क्योंकि मैंने मनुष्यों के लिए यह अंग नहीं बनाया है, इसलिए मैं उनसे अधिक माँग नहीं करता हूँ; मैं केवल इतना ही चाहता हूँ कि वे मेरे वचनों को सुनें और फिर उनका अभ्यास करें)।

2019-07-03

अध्याय 105



परमेश्वर का वचन-अध्याय 105

मेरे वचनों के सिद्धांतों के कारण, मेरे कार्य के तरीके के कारण, लोग मुझसे इन्कार करते हैं; इतने लंबे समय से मेरे बोलने का यही उद्देश्य है (बड़े लाल ड्रैगन के सभी वंशजों के संबंध में बोला गया है)। यह मेरे कार्य का बुद्धिमान तरीका है; यह बड़े लाल अजगर का मेरा न्याय है; यह मेरी कार्यनीति है, एक भी व्यक्ति इसे पूरी तरह से नहीं समझ सकता है। हर नये मोड़ पर, अर्थात्, मेरी प्रबंधन योजना के हर परिवर्ती चरण में, कुछ लोगों को अवश्य निष्कासित किया जाना चाहिए; वे मेरे कार्य के अनुक्रम के अनुसार निष्कासित किए जाते हैं। केवल यही मेरी पूरी प्रबंधन योजना का कार्य करने का तरीका है। जब मैं एक-एक करके, उन लोगों को बाहर फेंक देता हूँ जिन्हें मैं निष्कासित करना चाहता हूँ, तब मैं अपने कार्य के अगले कदम को शुरू करता हूँ।

2019-07-01

अंत के दिनों के फ़रीसी


Hindi Christian Crosstalk | अंत के दिनों के फ़रीसी | Who Stops Us From Welcoming Lord Jesus' 

Return?


ईसाई झांग यी ने गवाही सुनी कि प्रभु लौट आये हैं, लेकिन जब उसने सत्य मार्ग की जाँच-पड़ताल की, तो उसके पादरी और एल्डर ने उसे कई बार यह कहकर रोकने और रुकावट डालने की कोशिश की कि, "यह दावा करने वाले कि प्रभु देहधारण करके आ गये हैं, पाखंड और झूठी बातें फैला रहे हैं। उनकी बात मत सुनो, उनके वचनों को मत पढ़ो, और उनसे कोई सम्पर्क न रखो!" इससे झांग उलझन में पड़ गया, क्योंकि प्रभु यीशु ने साफ़ तौर पर कहा है, "आधी रात को धूम मची : 'देखो, दूल्हा आ रहा है!

2019-06-28

अध्याय 104

परमेश्वर का वचन-अध्याय 104

मुझसे बाहर के सभी लोग, घटनाएँ और चीज़ें शून्य हो जाएँगी, जबकि मेरे भीतर के सभी लोग, घटनाएँ और चीज़ें मुझसे सब कुछ प्राप्त करेंगे और मेरे साथ महिमा, मेरे सिय्योन पर्वत, मेरे निवास में प्रवेश करेंगे, और सदैव मेरे साथ मिलजुल कर रहेंगे। मैंने शुरुआत में सभी चीज़ें बनाईं और अंत में अपना कार्य पूरा करूँगा, और मैं सदा के लिए राजा के रूप में शासन करूँगा। बीच में, मैं पूरे ब्रह्मांड की अगुआई करता हूँ और इसे नियंत्रित करता हूँ। कोई भी मेरे अधिकार को नहीं ले सकता, क्योंकि मैं एकमात्र परमेश्वर स्वयं हूँ, और मेरे पास अपने ज्येष्ठ पुत्रों को अपना अधिकार देने की सामर्थ्य भी है, ताकि मेरे ज्येष्ठ पुत्र मेरे साथ-साथ शासन कर सकें। यह अनंत काल के लिए मौजूद है और कभी भी नहीं बदला जा सकता है।